Chatra News: सड़क दुर्घटना में दादा पोता समेत चार घायल
चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करमा गांव के समीप गुरूवार को सड़क दुर्घटना में दादा, पोता समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि करमा गांव निवासी चन्दर यादव के पुत्र मोहन यादव बाईक से पदमा गांव के तरफ से करमा गांव आ रहा था। इसी बीच करमा पंचायत भवन के समीप सोकी के चेरी गांव निवासी भोला साव के 22 पुत्र शक्ति कुमार अपने दादा रघु साव और एक महिला को एक मोटरसाइकिल पर लेकर करमा चौक से घर जा रहा था। इसी क्रम में करमा गांव के पास दोनों मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार सभी चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शक्ति कुमार, रघु साव और मोहन यादव के पैर में गहरी चोट आई है, जबकि महिला को कमर में चोट आई है। घटना की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.