Chatra News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के द्वारी पंचायत अंतर्गत इंदिरा गांव निवासी अजय यादव के 24 वर्षीय पुत्र अनिल यादव की इलाज के दौरान गुरुवार को रांची में मौत हो गई। अनिल 16 सितंबर को गिद्धौर थाना क्षेत्र के वेलकम ढाबा के समीप हुई बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।बताया जाता है कि 16 सितंबर को अनिल यादव बाइक से इंदिरा गांव जा रहा था। इसी दौरान वेलकम ढाबा के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना की सूचना मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.