चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोनगांव पंचायत के तेतरिया में सड़क किनारे क़रीब एक साल से गड्ढे बनें हुए हैं जो बड़े दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। सड़क किनारे बने यह गढ़ा पिछले वर्ष बारिश के दिनों में मिट्टी का कटाव हो गया था, वहीं फिर से शुरू हुए बारिश से अब और भी अधिक मिट्टी का कटाव होने लगा है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है।जिसके बाद से अब तक इस ओर किसी भी जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं गया है। अगर बारिश से पूर्व सड़क किनारे गार्डवाल नहीं बनाया जाता है तो बड़ी घटना हो सकती है। जबकि चतरा एवं हजारीबाग जैसे शहरों तक इसी सड़क से कई बसें एवं सवारी गाड़ियां गुजरती है। इतना ही नहीं इसी सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे वाहन से स्कूल जाया करते हैं। ऐसे में जबतक सड़क किनारे गढ़वाल नहीं बनता है तब तक ...