चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिले के एनएच और एसएच पर सड़क किनारे खड़े खराब व भारी वाहनों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर खराब वाहनों को मुख्य सड़क से हटाने के बजाय सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया जाता है। रात के समय ऐसे वाहनों में पार्किंग या हैजार्ड लाइट नहीं जलने और पीछे रिफ्लेक्टर व चेतावनी संकेत नहीं लगाए जाने से स्थिति खतरनाक हो जाती है। चतरा में सबसे अधिक टंडवा प्रखंड क्षेत्र में कोयला लदे वाहनों की कतार लगी रहती है। जहां तहां रोड किनारे ट्रकों को खडा कर चालक लाईन होटल में आराम फरमाते रहते हैं; टंडवा क्षेत्र में सबसे भयावह स्थिति है। यह भी पढ़ें- कोडरमा में भी रांची-पटना रोड के किनारे खड़े रहते हैं मौत के ट्रक, कोई देखनेवाला नहीं चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर हेरु डैम के पास अक्सर बड़ी संख्...