चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड प्रखंड के सोकी पंचायत अंतर्गत मनहरी के प्राथमिक हरिजन टोला में इन दिनों स्कूल की चारदीवारी निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है। स्कूल भवन का निर्माण पहले से ही मुख्य सड़क से सटाकर किया गया था, और अब बाउंड्री का निर्माण सड़क के फ्लैंक पर किया जा रहा है। स्थिति यह है कि पिलर खड़ा करने के लिए सड़क के डामर (पिच) वाले हिस्से को भी काट दिया गया है, जिससे भविष्य में गंभीर सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मुख्य सड़क इटखोरी से मयूरहंड मुख्यालय होते हुए खैरा मोड़, सोकी, देवचंदा मोड़ और तेतरिया मोड़ तक जाती है। इस मार्ग पर दर्जनों घनी आबादी वाले गांव बसे हैं, जिसके कारण छोटे-बड़े वाहनों का दिन-रात भारी आवागमन रहता है। सड़क से सटाकर और तीखे मोड़ के पास बाउंड्री का नि...