Chatra News: स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं का किया गया बंध्याकरण
चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में परिवार नियोजन के तहत महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। बंध्याकरण ऑपरेशन के पूर्व महिलाओं का बीपी शुगर हेमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक जांच किया गया। इसके पश्चात महिलाओं का रजिस्ट्रेशन के बाद उनका बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। बंध्याकरण ऑपरेशन चतरा सदर अस्पताल के डॉ मनीष कुमार ने किया । इस मौके पर सहयोगी के रुप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी सुमित कुमार जयसवाल एएनएम नीता,सीमा, सुशीला, शीला, सुनैना, रूबी रानी , प्रियंका ,सावित्री समेत अन्य एएनएम का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.