चतरा, अगस्त 7 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को सिमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में एसडीओ प्रदीप कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन बंद बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने किया। बैठक में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। अधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम संपन्न कराने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इसके बाद अनुमंडल कार्यालय एवं डाड़ी चौक स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: प्रभातफेरी के सा...