Chatra News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान समारोह के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में किया जाएगा, जहां प्रात: 9:05 बजे ध्वजारोहण होगा। समारोह में राष्ट्रगान, सलामी परेड, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: ललित कर्पूरी स्टेडियम में ही मनेगा स्वतंत्रता दिवस उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.