Chatra News: सोलर प्लांट से चोरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में सोलर प्लांट से सोलर पैनल और बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंधनिया पंचायत के भंगिया गांव निवासी सागर उरांव के रूप में हुई है। लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार, सोलर प्लांट से सोलर पैनल और बैटरी चोरी के मामले में जुलाई में थाना कांड संख्या 50/24 दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। करीब तीन महीने से फरार सागर उरांव को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में चतरा भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी मामले में दो महीने पूर्व मंधनिया गांव निवासी अरमान खान और सिलदाग गांव निवासी मोहम्मद तालीम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस मामले में आगे की कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.