Chatra News: सैलून संचालकों की बैठक में सेवा
चतरा, अगस्त 11 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अखिल भारतीय नाई सैलून एसोसिएशन के बैनर तले सैलून एवं पार्लर संचालकों की बैठक हुई। बैठक में नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में सैलून एवं पार्लर संचालक शामिल हुए। बैठक कि खास बात यह रही कि हिंदू-मुस्लिम समाज के संचालक एक मंच पर उपस्थित होकर संगठन की मजबूती और आपसी एकता पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं नगर अध्यक्ष उमेश कुमार ठाकुर ने की। बैठक में संचालकों ने महंगाई और वर्तमान समय को देखते हुए सैलून-पार्लर की सेवा दरों में आवश्यक परिवर्तन करने पर विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि जिला महासचिव शिव शंकर ठाकुर एवं कान्हाचट्टी सामाजिक संरक्षक नोमन ठाकुर ने संचालकों से ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करने और बेहतर सेवा देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bagaha News: महावीरी झंडा को लेकर शांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.