चतरा, सितम्बर 1 -- Chatra News: चतरा संवाददाता। चतरा जिला में 31 अगस्त को सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी रामजी कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में एक समरोह आयोजित कर इन्हें सम्मानित किया। साथ ही इनके कार्यकाल को याद किया गया। सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों में विनोद बिहारी सिंह प्रखंड हंटरगंज एवं रवि भूषण प्रसाद सिन्हा प्रखंड प्रतापपुर शामिल हैं। इन्हें डीएसई ने सम्मान पत्र, चादर के साथ उनके सभी तरह का पावना देकर उन्हें भावभीनी विदाई दिया। इस विदाई समारोह में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी इकबाल कासिम, अनुप उपाध्याय, मंजर इमाम एवं अन्य शिक्षक तथा कार्यालय के संचिका प्रभारी अविनाश कुमार राय सभी लिपिक कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...