Chatra News: सूर्य मंदिर के सौंदर्यीकरण की पहल पर मुहल्लावासियों ने प्रशासन का जताया आभार
चतरा, अगस्त 7 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। शहर के सुरही मुहल्लावासियों ने हरलाल तालाब स्थित सूर्य मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा मंदिर परिसर में अत्याधुनिक लाइट एवं साउंड सिस्टम स्थापित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा की गई पहल के लिए शुक्रवार को विशेष कार्यपालक पदाधिकारी, उपायुक्त कार्यालय के शिशिर कुमार पंडित को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुहल्लावासियों ने प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए योजना को जल्द धरातल पर उतारने की मांग की। मुहल्लावासियों ने बताया कि सूर्य मंदिर के निर्माण में स्थानीय लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई के साथ श्रमदान भी किया है। वर्षों से मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास की मांग की जा रही थी। प्रशासन की ओर से इस दिशा में सकारात्मक पहल शुरू होने से लोगों में खुशी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि बहुप्रती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.