चतरा, अगस्त 20 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की दो पंचायतों को जोड़ने वाली सुंडियां तरी नदी आज भी विकास की राह देख रही है। इस नदी पर पुल और संपर्क सड़क नहीं होने से बानासाडी और पुंडरा पंचायत के कई गांवों के किसान, छात्र और आम ग्रामीण बेहद परेशान हैं। यह समस्या सिर्फ आवागमन की नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और अंतिम संस्कार जैसी बुनियादी जरूरतों से भी जुड़ी है। पुंडरा पंचायत के गोपेरा गांव के बच्चे हाई स्कूल की शिक्षा के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक खुर्द आते हैं। मॉनसून के दिनों में जब सुंडियां तरी नदी उफान पर होती है, तो बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाती है। कई बार स्कूल पहुंचने के बाद अचानक बारिश होने पर बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। नदी पार न कर पाने की स्थिति में उन्हें 6 से 7 किलोमीटर का लंबा चक...