Chatra News: सील सामुदायिक भवन से खिड़की-दरवाजे उखाड़कर ले गए चोर
चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। बानासाड़ी गांव में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ जलछाजन योजना के तहत बने सामुदायिक भवन से कुछ लोगों ने खिड़की और दरवाजे उखाड़कर गायब कर दिए हैं। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण वर्ष 2004 में जलछाजन कार्यालय द्वारा कराया गया था। करीब एक साल पहले कुछ दबंगों द्वारा इस सरकारी भवन पर अवैध कब्जा (अतिक्रमण) करने का प्रयास किया जा रहा था। उस वक्त ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर एसडीओ और अंचलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया था। साथ ही स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.