Chatra News: सीआरपीएफ जवान की मौत के 24 घंटे बाद हटा जाम
चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग पर स्थित देल्हो घाटी में गुरुवार को तेज रफ्तार हाईवा की चपेट मेंं आने से सीआरपीएफ का जवान 28 वर्षीय लक्ष्मण की मौत हो गयी थी। बताया जा रहा है लक्ष्मण जम्मु कशमीर में तैनात था। मृतक लक्ष्मण कुमार यादव (पिता-मुन्नी यादव उर्फ अर्जुन यादव) सिमरिया थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव के निवासी थे। वे जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ में देश की सेवा कर रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले ही वे एक महीने की छुट्टी लेकर अपने परिवार से मिलने घर आए थे।
दुर्घटना का विवरण गुरुवार को वे बाइक से सिमरिया से अपने गांव बिराजपूर लौट रहे थे, इसी दौरान देल्हो घाटी में कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर लौट रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.