चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीआईएसएफ सीसीएल करगली के उप महानिरीक्षक सुमंत सिंह ने सीसीएल की एनके-पिपरवार , मगध और आम्रपाली इकाइयों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीसीएल प्रबंधन के साथ बल की तैनाती तथा जरूरी सुविधाओं को लेकर चर्चा की। मगध-आम्रपाली दौरे के दौरान उन्होंने सीसीएल मगध के महाप्रबंधक राजीव रंजन से मुलाकात की। बैठक में आगामी चरण में सीआईएसएफ की तैनाती, सुरक्षा संबंधी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से बातचीत हुई। इस दौरान आधारभूत सुविधाओं, वाहनों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की गई। श्री सिंह ने सीसीएल प्रबंधन से सीआईएसएफ को आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने पर चर्चा की। उन्होंने लंबित जरूरतों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया, ताकी कोयला क्षेत्रों में सुरक्षा...