Chatra News: सिविल सर्जन ने किया हंटरगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण
चतरा, नवम्बर 3 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि । हंटरगंज प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने इमरजेंसी वार्ड, लेबर वार्ड, ओपीडी, दवा स्टॉक, एमटीसी, ऑक्सीजन व्यवस्था, स्वच्छता, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। सीएस ने मरीजों से बात कर उनके इलाज और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जताया, तो कुछ ने सुधार की मांग सीएस से किया। सिविल सर्जन ने सभी रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखने और सभी कर्मियों को समय पर ड्यूटी करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.