Chatra News: सिलाई-कढ़ाई और जूट क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई की स्थापना को लेकर हस्तशिल्पकारों के साथ जागरुकता बैठक आयोजित
चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: चतरा संवाददाता। राजपुर पंचायत सचिवालय में आज सिलाई-कढ़ाई एवं जूट क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई की स्थापना को लेकर हस्तशिल्पकारों के साथ एकदिवसीय जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के 200 से अधिक महिला हस्तशिल्पकारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उद्योग विभाग एवं मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जिला उद्यमी समन्वयक, चतरा श्री हेमंत केसरी द्वारा दी गई। उन्होंने महिला हस्तशिल्पकारों को स्वरोजगार एवं लघु उद्यम स्थापित करने के लिए उपलब्ध योजनाओं एवं उनके लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान लघु उत्पादन इकाई, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमइ), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न कला एवं कौशल प्रशिक्षण से संबंधित यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.