चतरा, अगस्त 24 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि राजद ने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए दो प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रधान महासचिव सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव को सिमरिया विधानसभा क्षेत्र का संगठन विस्तार प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, जिला प्रवक्ता मुरारी साव को इस कार्य के लिए सह प्रभारी बनाया गया है। प्रधान महासचिव द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, दोनों नेताओं को पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि दोनों नेता सिमरिया क्षेत्र के गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करेंगे और राजद को बूथ स्तर पर...