Chatra News: सिमरिया रेफरल अस्पताल में लगा शिविर, 16 यूनिट रक्त संग्रह
चतरा, नवम्बर 24 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य ग्रामीण विकास विभाग, जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस सोसाइटी (चतरा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 16 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर को लेकर स्थानीय लोगों और कर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. बृजमोहन प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचा सकता है। उन्होंने आम लोगों से भ्रांतियों को दूर कर रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की। वहीं, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.