Chatra News: सिमरिया में सर्पदंश से बच्ची की मौत
चतरा, सितम्बर 3 -- Chatra News: सिमरिया, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगरा गांव में मंगलवार की देर रात सांप काटने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची गांव के स्वर्गीय शंकर साव के 15 वर्षीय पुत्री सुगंधा कुमारी थी। जानकारी के अनुसार रात को खाना खाकर जमीन पर सोई हुई थी। इस दौरान एक जहरीला सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन उठाकर आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा ले गये। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्ची के परिजन अत्यंत गरीब है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सर्पदंश से युवक की मौत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक बच्ची के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.