चतरा, नवम्बर 21 -- Chatra News: सिमरिया, प्रतिनिधि। जबड़ा पंचायत के ग्राम संदली एवं हफुआ के किसानों के बीच सरसों (राई) बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख तथा सिमरिया विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से किसानों को सरसों बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा क्षेत्र में तेलहन की खेती को प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशनदृतिलहन के माध्यम से किसानों को सरसों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर तिलहन उत्पादन बढ़े और खाद्य तेलों के क्षेत्र ...