Chatra News: सिमरिया में मेधा डेयरी से 25 गांवों के पांच हजार किसानों की बदली तकदीर
चतरा, सितम्बर 22 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के पशुपालकों के लिए मेधा दूध क्रय केंद्र एक वरदान साबित हो रहा है। सिमरिया में 4,000 लीटर क्षमता वाले दूध शीतलन केंद्र (बीसीएस) की स्थापना से सिमरिया और टंडवा प्रखंड के 25 गांवों के लगभग 5,000 किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। दूध का उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। दूध की गुणवत्ता (फैट और एसएनएफ) के आधार पर किसानों को अधिकतम 80.39 रुपये प्रति लीटर तक की कीमत मिल रही है। इसके अलावा कंपनी प्रति लीटर 5 रुपये का अतिरिक्त बोनस सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है। कंपनी द्वारा पंजीकृत किसानों को कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। पंजीकृत किसान की बेटी या बहू के गर्भवती होने पर छह किलो आहार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.