चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। हल्की हवा या मामूली बारिश होते ही पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो जाना यहाँ आम बात हो गई है। जर्जर पोल और तारों के कारण आए दिन तकनीकी खराबी आती रहती है। विभागीय कर्मी मुख्य लाइन की मरम्मत तो जैसे-तैसे देर रात तक कर देते हैं, लेकिन ग्रामीण और स्थानीय उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली बहाल करने समय लग जाता है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग तो अपने स्तर से फ्यूज आदि ठीक कर लेते हैं, लेकिन सिमरिया मुख्यालय और उससे सटे गांवों के उपभोक्ताओं को एक फ्यूज जुड़वाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Jamui News: तुरंत करें बिजली उपभोक्ता की समस्या का निदान : कार्यपालक आरोप है कि लाइनमैन या बिजली कर्मि...