चतरा, अक्टूबर 21 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 522 पर रोल गांव के पास हुई, वहीं दूसरी घटना सोमवार सुबह सिमरिया-बगरा रोड में गोवा तालाब के नजदीक घटी। रविवार शाम एनएच-522 पर रोल गांव के पास एक अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से रोल निवासी प्रभु राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की पहल और आपसी सहमति के बाद इस मामले में समझौता कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: अनियंत्रित कार का कहर: 15 वर्षीय किशोर की मौत, दर्जनभर घायल वहीं सोमवार सुबह सिमरिया-बगरा रोड स्थित गोवा तालाब के पास एक तेज रफ्त...