Chatra News: सिमरिया थाना दिवस में एसडीपीओ ने सुनीं समस्याएं
चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया थाना परिसर में शुक्रवार को एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में 'थाना दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, आपसी रंजिश और अन्य शिकायतों से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार में कुल 7 मामले सामने आए, जिनमें से दोनों पक्षों की मौजूदगी में 4 गंभीर जमीन विवादों का मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) शांतिपूर्ण निपटारा कर दिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि शेष बचे 3 मामलों को सुरक्षित रखते हुए उनकी समीक्षा की जा रही है, जिन पर जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए निष्पादन किया जाएगा। एसडीपीओ ने जमीन और आपसी विवादों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.