चतरा, अक्टूबर 28 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि महानवमी के दिन सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को बकाया मुआवजा न मिलने और गंभीर रूप से घायल युवक के समुचित इलाज की मांग को लेकर सोमवार आधी रात से सिमरिया थाना क्षेत्र के डाडी बकचौमा गांव के पास ग्रामीणों ने टंडवा-चतरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। स्थिति यह है कि धनगडा घाटी से लेकर देल्हो घाटी तक गाड़ियां फंसी हुई हैं। इस चक्का जाम का असर सिमरिया चौक पर भी देखने को मिल रहा है, जहां वाहनों की कतारों की वजह से स्थानीय दुकानदारी काफी प्रभावित हुई है। वहीं, घाटी में फंसे वाहनों के चालक और सह-चालक पानी और भोजन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई जगहों पर चालक आपस में मिलजुलकर सड़क किनारे ही भोजन बनाते नजर...