Chatra News: सिमरिया को कुपोषण मुक्त परियोजना बनाना है: बीडीओ
चतरा, जुलाई 26 -- Chatra News: सिमरिया प्रतिनिधि प्रखण्ड कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को संतुलित आहार, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के साथ प्रखंड को कुपोषण मुक्त बनाने को लेकर पोषण सखियों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ चंद्रदेव प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कार्यक्रम के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रत्येक माह पोषण ट्रैकर में चिन्हित कुपोषित बच्चों का प्रबंधन, उपचार व समर एप्लीकेशन में बच्चों के निरंतर विकास निगरानी,समर ऐप में सूचीकरण व पाक्षिक फॉलोअप के बारे में बताया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के लाभुक बच्चों का पोषाहार, टीएचआर पैकेट का समय पर शत प्रतिशत वितरण करने व समय पर टीकाकरण कार्य को करने का निर्देश दिया गया। बीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.