Chatra News: सिमरिया के हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण की छठियारी, उमड़ा जनसैलाब
चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया चौक स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के छठे दिन 'छठियारी उत्सव' बेहद धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उत्सव के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक सोहर और मंगल गीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर पुरोहितों द्वारा बाल गोपाल का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शृंगार और पूजन किया गया। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर आरती उतारी गई। धार्मिक कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Bareily News: रामजानकी मंदिर में हुआ छठी महोत्सव का आयोजन महाप्रसाद वितरण की शुरुआत मुख्य रूप से पुजारी सिद्धेश्वर शर्मा,पूर्व जिला परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.