चतरा, अक्टूबर 2 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि सिमरिया को अनुमंडल का दर्जा मिले 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के कारण क्षेत्र का शहरी स्वरूप आज भी अधूरा है। 3 मार्च 2014 को बड़े दावों के साथ सिमरिया अनुमंडल का गठन किया गया था, परंतु एक दशक से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी यहाँ न तो नगरपालिका का गठन हो सका है और न ही बुनियादी सरकारी महकमे शुरू हो पाए हैं। वर्तमान में पूरे अनुमंडल क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ग्राम पंचायतों के सहारे चल रहा है। अनुमंडल बनने के बावजूद सिमरिया में अब तक ट्रेज़री (कोषागार), उप-कारा (जेल) और निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय जैसी मूलभूत जरूरतें धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। नगरपालिका नहीं होने के कारण शहरीकरण के मानकों के अनुरूप विकास कार्य ठप हैं। बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई की कोई सरकारी व्यवस्था...