चतरा, अगस्त 26 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कदगावा कला पंचायत के सिंधुआरी गांव से एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई। इस बाबत मयूरहंड थाना में ट्रैक्टर मालिक उमाकांत पांडे ने आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि मेरा महेंद्र कंपनी का 475 ट्रैक्टर घर के समीप खड़ा था। रात के सुनसान समय का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। काफी खोज बिना किया लेकिन नहीं पता चल पाया। आवेदक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि चोरी को लेकर आवेदन आया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...