Chatra News: सिंदवारी कला हरिजन टोला में ट्रांसफार्मर लगा, रोशन हुआ घर
चतरा, सितम्बर 19 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मझगांवा पंचायत के सिंदवारी कला हरिजन टोला में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हुई और लोगों के घरों में फिर से रोशनी पहुंची। 17 सितंबर 2026, विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर नवनिर्मित ट्रांसफार्मर का पूजा-अर्चना के बाद विधिवत उद्घाटन किया गया। मझगांवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह प्रखंड उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। बताया गया कि ट्रांसफार्मर लगवाने में प्रखंड उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव की पहल के साथ-साथ चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल के प्रयास से यह कार्य संभव हो सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.