चतरा, अक्टूबर 29 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। छठ पूजा समिति, सिंघानी की बैठक बुधवार को शिव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी छठ पूजा की तैयारियां करना तथा पूजा स्थल, छठ घाट और आने-जाने के मार्गों की सजावट की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे गांव में हर वर्ष की भांति लाइट व साउंड लगाया जाएगा। छठ घाट पर चुनरी पंडाल, व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम और सूर्य भगवान की पूजा अर्चना को लेकर फ्लावर डेकोरेशन पंडाल बनाया जाएगा। वहीं घाट जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ पर्दे व झालर मिनी लाइट, सेल्फी पॉइंट और फ्लावर डेकोरेशन गेट की व्यवस्था होगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: काली एवं छठ पूजा को लेकर हुई बैठक, साफ-सफाई पर चर्चा जबकि पंचमुखी चौक में सड़कों पर भी फ्लावर डेकोरेशन गेट बनाए जाएंगे। मालूम हो कि इससे पूर्व नए समिति क...