चतरा, सितम्बर 19 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के बड़हीबीघा गांव में सार्वजनिक रास्ते पर दीवार खड़ा कर रास्ता बंद करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर गांव के मोहम्मद अब्दुल समद ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदक ने बताया कि उसके घर आने-जाने का मुख्य रास्ता जो पूर्वजों के समय से चला आ रहा है, उसे गांव के ही मो रिजवान और नौशाद मियां द्वारा जबरन बंद कर दिया गया है। उक्त रास्ता 31 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा है। जिसपर रिजवान और नौशाद ने घर के समीप ही ईंट की दीवार खड़ी कर दी है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। समद का कहना है कि यह रास्ता आपसी सहमति से बदले में जमीन देकर लिया गया था। उनके पिता अहमद मियां और नईमुद्दीन मियां के बीच लिखित एकरारनामा/बंटवारानामा हुआ था, जिसमें तय था कि उक्त जमीन का उपयोग रास्त...