Chatra News: सायल बगीचा में दुर्गापूजा की तैयारी तेज
चतरा, सितम्बर 22 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सायल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर मंगलवार को पूजा समिति एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गापूजा को भव्य एवं आकर्षक तरीके से संपन्न कराने को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा पंडालए विद्युत सज्जा साफ-सफाई श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक पहलुओं पर विचार.विमर्श किया गया। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा के साथ भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। रावण दहन को लेकर क्षेत्र के लोगों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति की ओर से पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होए इसके लिए विशेष व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.