Chatra News: साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मां दुर्गा के नौ रूपों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर समा बांधा
चतरा, अक्टूबर 16 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शारदीय नवरात्रि पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर प्रकाश राम ने किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे फूलों, कलाकृतियों से पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया। इससे उत्सव का माहौल बना। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा छ: तक की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की मनमोहक, जीवंत झांकियां प्रस्तुत कीं। देवी के विभिन्न रूपों में सजी बच्चियों की प्रस्तुति से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया । इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी शक्ति के महत्व को समझने का अवसर मिलता है. छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया है । यह भी पढ़ें- Ranchi News: सरल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.