Chatra News: सांप काटने से बुजुर्ग गंभीर, बेहतर इलाज के लिए गया रेफर
चतरा, अक्टूबर 4 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि । हंटरगंज के गोसाईडीह पंचायत के पिंडरा गांव निवासी कामता राम (62) को रविवार को खेत में फसल देखने के दौरान एक विषैले सांप ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हंटरगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद 108 एंबुलेंस सेवा को लगातार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरी में निजी वाहन से मरीज को अस्पताल लाना पड़ा और फिर गया ले जाने में 1500 से 2000 रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ा। 108 एंबुलेंस का लाभ नहीं मिलने से गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.