Chatra News: सहायक अध्यापकों को मिली राहत, मिला अनुभव प्रमाणपत्र
चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया डायट में पिछले पांच दिनों से स्कूल की अवधि समाप्त होने के बाद कार्यालय के चक्कर काट रहे सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) की परेशानी आखिरकार गुरुवार को समाप्त हो गयी। गुरुवार को हुए भारी हंगामे और हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को अनुभव प्रमाणपत्र निर्गत कर दिया। प्रमाणपत्र हाथ में आते ही पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अंबुजा राज लक्ष्मी ने बताया कि शिक्षकों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए एक चार सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया गया था। इटखोरी के बीइइओ कैलाश पति पातर की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में पत्थलगड़ा शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट, हंटरगंज के ठम्म्व् और सिमरिया डायट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.