चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 का सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड सहजकर्ता दल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पपंचायत विकास योजना की संपूर्ण प्रक्रिया, ग्राम सभा की महत्वपूर्ण भूमिका,पंचायत की स्थिति का विश्लेषण विभागीय आँकड़े, मोबाइल सर्वे एवं, सहभागी योजना निर्माण, प्राथमिकताओं का निर्धारण तथा ग्राम पंचायत की समग्र एवं समावेशी विकास योजना तैयार करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।प्रशिक्षण का उद्देश्य सहजकर्ता दल को इतना सक्षम बनाना है कि वें ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक परिवार की आवश्यकताओं को विकास योजना में शामिल कर सकें। यह भी पढ़ें- Hazariba...