चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी जबेर गांव निवासी 22 वर्षीय सुषमा कुमारी पति प्रकाश यादव सर्प दंश से अचेत हो गई। महिला को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में भर्ती करवाया जहां चिकित्सक अशोक कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया है। परिजनों ने बताया कि महिला खेत में घास काट रही थी इसी बीच जहरीले सर्प ने हाथ में डस लिया जिससे महिला अचेत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...