चतरा, अगस्त 17 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के संग्रामपुर कला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग नरेश भारती की मौत गया में इलाज के दौरान सोमवार को हो गई है। उसे संग्रामपुर जीरा बार नदी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेश भारती शुक्रवार को अपने घर में सोया हुआ था इसी बीच उसे जहरीले सांप ने काट लिया उसे सीएससी केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया परिजनों ने बुजुर्ग नरेश भारती को गया मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। उसके अंतिम संस्कार में पंचायत के मुखिया मनीष सिंह शामिल हुए और परिजनों को आर्थिक मदद करते हुए सहायता करने का अश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...