Chatra News: समाजसेवी बसंत यादव ने 750 लोगों के बीच बांटे छाते
चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। बरसात के मौसम में तपती धूप और मूसलाधार बारिश से गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल सामने आई है। सदाफर गांव निवासी समाजसेवी बसंत यादव ने अपनी पत्नी संगीता यादव के साथ मिलकर पंचायत के 750 जरूरतमंदों के बीच छातों का वितरण किया। समाजसेवी बसंत यादव ने अपने निजी खर्च से यह पुनीत कार्य किया है। बरसात का मौसम शुरू होते ही उन्होंने महसूस किया कि साधनहीन लोग बारिश में भींगकर अपने जरूरी काम निपटाने को मजबूर हैं। कई बार भींगने के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे थे। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने पंचायत के लोगों के लिए छातों की व्यवस्था की। छाता वितरण कार्यक्रम बेहद गरिमापूर्ण रहा। समाजसेवी ने न केवल जरूरतमंदों को छाते दिए, बल्कि वहां आए सभी लोगों को आदरपूर्वक बैठाकर नाश्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.