Chatra News: समाजसेवी उदय सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
चतरा, अक्टूबर 16 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के धरहरा गांव के 65 वर्षीय समाजसेवी उदय सिंह का निधन बुधवार की देर रात हो गया। परिजनों ने बताया कि रात में अचानक तबीयत खराब होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया मगध मेडिकल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उदय सिंह सामाजिक और काफी मिलनसार व्यक्ति थे। समाज के हर सुख-दुख में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद चतरा सांसद कालीचरण सिंह और चतरा विधायक जनार्दन पासवान उनके आवास पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनका अंतिम संस्कार विष्णुपद गया में किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके असामयिक निधन से परिवार का रो-र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.