चतरा, अगस्त 11 -- Chatra News: चतरा संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के माईल गांव में एक सप्ताह पुर्व हुए मारपीट मामले में सदर थाना पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार डरे सहमे हुए हैं। घायल मो0 जावेद ने बताया कि तीन अगस्त को खेत का पानी रोकने को लेकर नवादा गांव के दयानंद सिंह, मयानंद सिंह और आनंद सिंह ने मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया था। घायलावस्था में थाना में उसी दिन आवेदन दिया गया। लेकिन पुलिस ने एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो गांव पहुंची और ना ही मारपीट करने वालों से कोई जानकारी ली। आवेदन के आधार पर केस करके कोर्ट को केवल भेज दिया गया। जावेद ने कहा कि उपरोक्त तीनों भाईयों ने हम दोनों भाईयों पर खेत में रखे टांगी से प्रहार कर घायल कर दिया था। केस करने पर खेत में कब्र बना देने की धमकी दी गयी थी। आवेदन में सबकूछ...