Chatra News: संघरी घाटी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत
चतरा, नवम्बर 9 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में सोमवार की दोपहर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के जमुई जिले के आगाहारा गांव निवासी 33 वर्षीय मुकेश यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मुकेश यादव अपनी बाइक से जमुई स्थित अपने गांव से चतरा आ रहा था। उसे यहां अपने एक रिश्तेदार के घर जाना था। इसी दौरान संघरी घाटी से गुजरते समय चतरा की ओर से गया जा रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे सदर अस्पताल चतरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.