Chatra News: संघरी घाटी में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से पीडीएस डीलर की मौत
चतरा, नवम्बर 1 -- संघरी घाटी में हादसा Chatra News: चतरा संवाददाता । सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में रविवार को बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 55 वर्षीय पीडीएस डीलर किशोरी प्रजापति की मौत हो गई। वह इसी थाना क्षेत्र के गोढाई गांव का रहने वाला था। मृतक झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति के ससुर थे। बताया गया कि गोढ़ाई गांव निवासी किशोरी प्रजापति अपनी बाइक से सत्संग के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान संघरी घाटी में अवैध बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आए, हालांकि चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक के दामाद सह झामुमो नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.