Chatra News: श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित केसरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन सदर थाना पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की सतर्कता से मामला शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित कर लिया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमन सौरव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता केसरी चौक पहुंचे। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रीनिवास की गिरफ्तारी का विरोध जता रहे थे। जैसे ही पुतला दहन की तैयारी शुरू हुई, पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.