चतरा, सितम्बर 4 -- Chatra News: चतरा संवाददाता शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जायेगा। कान्हा के जन्म के पूर्व दिवस से ही श्रद्धालु उत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ आकर्षक साज-सज्जा की गई है। जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों का रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामानों से सजाया गया है। मंदिर परिसरों में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाने की भी तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार की मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में शंख और घंटियों की गूंज के बीच विशेष पूजा-...