चतरा, जुलाई 9 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के ग्राम कादे निवासी बिन्देश्वरी साहू की माता स्वर्गीय धर्मी देवी के श्राद्ध कर्म में कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद तोखन साहू ने दिवंगत धर्मी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।श्राद्ध कार्यक्रम में सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल, पूर्व विधायक किसुन कुमार दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख नित्यानंद उपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, कान्हाचट्टी के खंड कार्यवाह कमांडो रजक, जिला महामंत्री कपिल पासवान, मिथिलेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनि...