Chatra News: श्रद्धा भक्ति से मनाया गया गुरुनानक देवजी का ज्योति-जोत गुरु पर्व
चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, केदली कला में पातशाह धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन ज्योति-जोत गुरुपर्व श्रद्धा, भक्ति एवं गुरमति मर्यादा के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी कीर्तन से गुंजायमान होता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ रहरास साहिब के पाठ के बाद श्री सुखमनी साहिब के सामूहिक पाठ से हुआ। इसके बाद बच्चियों द्वारा प्रस्तुत शब्द-कीर्तन ने संगत को निहाल किया। जिसके बाद आनंद साहिब का पाठ और अरदास की गई। जिसमें समस्त मानवता के सुख-शांति, आपसी भाईचारे की कामना की गई। गुरुपर्व के अवसर पर माता गुजरी जी सेवा समिति, बाबा दीप सिंह सेवा समिति, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं काफी संख्या में संगत शामिल हुए। यह भी पढ़ें- गुरु नानक देव जी की मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.